Breaking News

विशाखापत्तनम में नए कोच केयर सेंटर का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण…

जेडी न्यूज विजन…

(राघवेन्द्र मिश्रा)

…मैनेजिंग एडिटर ….

विशाखापत्तनम, 20 जून : : दक्षिण तटीय रेलवे (South Coast Railway) के महाप्रबंधक श्री संदीप माथुर ने शनिवार को विशाखापत्तनम स्थित न्यू कोच केयर सेंटर (NCC) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोचों के रखरखाव कार्यों, उपलब्ध आधारभूत संरचना तथा यात्री कोचों के अनुरक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान उनके साथ विशाखापत्तनम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ललित बोहरा, दक्षिण तटीय रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता डॉ. अमित गुप्ता तथा मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक ने कोचों के अनुरक्षण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, गुणवत्ता एवं स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कोचों एवं पावर कारों में अपनाए गए अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की तथा कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया।

अपने दौरे के दौरान श्री संदीप माथुर ने न्यू कोच केयर सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने कार्यस्थल की सुविधाओं, कार्य संस्कृति तथा सुधार संबंधी सुझावों पर चर्चा की। महिला कर्मचारियों ने उपलब्ध सुविधाओं एवं सकारात्मक कार्य वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
— वाई. बालाजी किरण
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
दक्षिण तटीय रेलवे, विशाखापत्तनम :::

About admin

Check Also

रतनपुर में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार 

Jdnews Vision…   बिलासपुर : : रतनपुर में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का प्रहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *