Breaking News

रोजगार सहायिका पर अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत और जांच की मांग पर आशंका….

Jdnews Vision….

 

बिलासपुर : : ग्राम पंचायत कुटेला, मस्तूरी ब्लॉक का मामला एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से रोजगार सहायिका पर अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत और जांच की मांग की जा रही थी।

 

कार्रवाई के बाद रोजगार सहायिका को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके बावजूद ग्रामीणों के बीच अब यह आशंका बनी हुई है कि कहीं अधिकारियों के स्तर पर किसी तरह की मिलीभगत के चलते उन्हें दोबारा कोई जिम्मेदारी न सौंप दी जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति में पूर्व रोजगार सहायिका को दोबारा कार्यभार नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं, अधिकारी पक्ष ने ग्रामीणों को उचित न्याय का भरोसा दिलाते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

इसी बीच ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा प्रस्ताव पारित कर ऋतुराज को रोजगार सहायक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रोजगार सहायक की नियुक्ति पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार हो, ताकि पंचायत में मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

 

….बिलासपुर से पूनम ठाकुर की रिपोर्ट…..

About admin

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन,

Jdnews Vision…. *सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *