Breaking News

समर्पण से लिखी सफलता की इबारत….

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सन्तोष कुमार गुप्ता)
गोरखपुर : : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कौड़ीराम ब्लॉक के बेसिक स्कूलों के बच्चों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस परीक्षा में पीएमश्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौड़ीराम के तीन बच्चों अंतिमा,आशुतोष और आकृति का चयन हुआ है। यह सब बच्चों की प्रतिभा और नवाचारी शिक्षक प्रदीप कुमार गौड़ के समर्पण से संभव हुआ है। उनका कहना है कि बच्चों को अतिरिक्त समय देकर परीक्षा के पैटर्न पर तैयारी कराये जाने से पहली बार विद्यालय के तीन बच्चों ने सफलता पाई है। प्रदीप कुमार गौड़ के समर्पण और लगन की ही देन है कि वे राज्य स्तर पर कई बार सम्मान हासिल कर चुके हैं।
परीक्षा में सफल प्रत्येक बच्चे को चार साल तक हर साल 12000 रुपये के हिसाब से 48000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
गुरुवार को विद्यालय खुलने पर चयनित बच्चों को माला पहना कर शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अजंता राय, नीलम राय, राजेश मिश्रा, गीता राय, सपना राय,कृष्णा पटवा,प्रियंका पांडे, नीलम मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *