Breaking News

आठ मार्च को होगा नाटक चक्रव्यूव का मंचन…

जेडी न्यूज विजन….

०जो समाज की सेवा में अपना तन मन धन कुछ भी लगाते है उन्हें दिव्य पुण्य की प्राप्ति होती है : देवी माहेश्वरी….

लखनऊ : : दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी में आयोजित त्रिदिवसीय “श्री राधा माधव रसामृत कथा” का शनिवार को विराम हो गया।

वृन्दावन धाम की देवी महेश्वरी श्रीजी ने कथा के विश्राम एवं तृतीय दिवस की कथा में राधा जी की बाल्य लीलाओं का वर्णन करते हुए भांडीर वन में ब्रह्म जी के द्वारा श्री राधा माधव के विवाह की कथा श्रवण कराई और सेवा भावों का वर्णन करते हुए कहा कि सेवा भाव जिनके अंदर होता है और जो समाज की सेवा में अपना तन मन धन कुछ भी लगाते है उन्हें दिव्य पुण्य की प्राप्ति होती है । आठ मार्च को नीतीश भारद्वाज द्वारा महानाट्य चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा।

शनिवार को कथा में मुख्य अतिथि अनिल क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आचार्य प्रदीप भैया मंगलधाम देवघर झारखंड , पूर्व मंत्री एवं भाजपा मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, आचार्य संतोष , डॉ आशीष गौतम, अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति उच्चन्यायालय मा. श्रीप्रकाश, सहित सैकड़ों गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *