Breaking News

कार दुर्घटना मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

जेडी न्यूज विजन…..

लखनऊ  : : सुशांत गोल्फ सिटी में शनिवार सुबह 8 बजे आशियाना के-970 निवासी एकजोत सिंह अपनी कार से दो साथियों रवि गांधी और एक अन्य अज्ञात के साथ जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति को कारण माना जा रहा है।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *