Breaking News

जनवरी 2025 से वेतन वृद्धि लागू करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

जेडी न्यूज विजन….

(संवाददाता हितेश कुमार जोशी)

जनवरी 2025 से वेतन वृद्धि लागू करने की मांग◼️ पशुपालन विभाग कर्मचारियों का आक्रोश◼️ जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

मगरीवाडा:- सिरोही पशुपालन विभाग सिरोही में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कर्मचारियों ने जनवरी 2025 से वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि विभाग में नियुक्त कार्मिकों को पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप वेतन वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन सिरोही जिले में अब तक यह लाभ नहीं दिया गया है।उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार वित्त विभाग द्वारा 26 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार वेतन वृद्धि देय है, जबकि अन्य जिलों में इस आदेश को लागू कर दिया गया है,परंतु सिरोही के कर्मचारी इससे वंचित हैं।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पशुधन सहायक भर्ती–2022 के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि वित्त विभाग के आदेशों की पालना करते हुए जनवरी 2025 से वेतन वृद्धि लागू की जाए तथा बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।ज्ञापन की प्रतिलिपि जयपुर स्थित निदेशक पशुपालन विभाग, जोधपुर अतिरिक्त निदेशक, जिला नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सिरोही को भी प्रेषित की गई है।राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह राव ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।इस दौरान अविनाश मेहरा, मुखराज गुर्जर, हसमुख देवासी, मुकेश कुमार मीणा, अमराराम रेबारी, हंसराज बैरवा, शैतान सिंह मीणा, महेश कुमार मीणा, हकमाराम देवासी, भरत मेघवाल, मनीष बलाई, प्रमोद कुमार वर्मा, धोलूराम मीणा, हनुमान भील एवं भरत कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *