Breaking News

सब्जी मंडी से दुकानदार की बाइक ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

जेडी न्यूज़ विज़न….

(सन्तोष कुमार गुप्ता)
गोरखपुर: : गजपुर बाजार : कौड़ीराम स्थित सब्जी मंडी से पाण्डेयपार निवासी सलमान पुत्र मुस्तफा की मोटरसाइकिल बुधवार को चोरी हो गई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलमान की कौड़ीराम सब्जी मंडी के सामने श्रृंगार की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी कर दुकान में काम करने लगे। इसी दौरान मौका पाकर चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। जब सलमान वापस लौटे तो मोटरसाइकिल गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *