Breaking News

साइबर ठगी में युवक के खाते से 38 हजार रुपये उड़ाए…

जेडी न्यूज़ विज़न….

गोंडा

हरीश गुप्ता….

..शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने साइबर सेल से लगाई गुहार….
गोंडा। जनपद गोंडा में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से ₹38,000 की धनराशि धोखाधड़ी कर निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर पोर्टल एवं बैंक कस्टमर केयर पर दर्ज कराई, लेकिन अब तक धनराशि वापस नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ पाल निवासी गोंडा का भारतीय स्टेट बैंक विकास शाखा स्थित खाते से 06 मई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे साइबर ठगों द्वारा दो बार में कुल ₹38,000 निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत संख्या 33105260099601 दर्ज कराई तथा SBI कस्टमर केयर पर भी शिकायत की।
पीड़ित सौरभ पाल ने पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल को प्रार्थना पत्र देकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित खातों को फ्रीज कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करते हुए धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।साइबर ठगी की लगातार बढ़ती घटनाओं से आमजन में चिंता व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

About admin

Check Also

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल, नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

जेडी न्यूज विजन…. सन्तोष कुमार गुप्ता….. एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *