Jdnews Vision…..
बलरामपुर : : उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जेपीएस राठौर का शनिवार को बलरामपुर जनपद की सीमा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जोरदार स्वागत करते हुए जनपद आगमन पर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’,अनूप चन्द्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’,संजय शुक्ल,जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’,डीपी सिंह बैस,राधेश्याम वर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Jd News Vision