Breaking News

राष्ट्रहित के संकल्प के साथ सार्वजनिक परिवहन से प्रशिक्षण वर्ग पहुंचे चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू…

जेडी न्यूज विजन……

बलरामपुर : :  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित और संसाधन संरक्षण के संदेश को आत्मसात करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत तुलसीपुर स्थित एम,डी,एस, रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. धीरू ने पाटन देवी मंदिर में आदिशक्ति माँ पाटन देवी के श्रीचरणों में दर्शन-पूजन किया तथा परम पूज्य एवं आदरणीय मिथलेश नाथ योगी महाराज का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए नरेंद्र मोदीएवं योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ईंधन संरक्षण,सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहन तथा अनावश्यक ईंधन खपत को कम करने के संकल्प के तहत आज निजी वाहन का उपयोग न करते हुए सार्वजनिक परिवहन से यात्रा कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण,पर्यावरण संतुलन और ऊर्जा बचत के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। डॉ.धीरू का यह कदम जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *