गड्ढे में डूबकर 16 वर्षीय छात्र की मौत…

Jdnews Vision….

–नागपंचमी की खुशियां मातम में बदली…

–एलडीए की खुदाई से बन गया था गढ्ढा….

लखनऊ: : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को नागपंचमी के पर्व के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रकीबाबाद और भवानी खेड़ा गांव के बीच सड़क निर्माण के लिए एलडीए द्वारा की गई खुदाई के बाद सड़क किनारे बने तालाबनुमा गहरे गड्ढे में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को गहरे पानी से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आदर्श (16) पुत्र विजय कुमार निवासी बखारी, गोसाईगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि आदर्श बचपन से ही अपने ननिहाल रकीबाबाद गांव में अपने नाना नंद कुमार के यहां रह रहा था। वह यहीं रहकर पढ़ाई करता था। लोगों के मुताबिक सोमवार को नागपंचमी का पर्व होने के कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उत्सव का माहौल था। बताया जा रहा है कि रकीबाबाद और भवानी खेड़ा गांव के बीच एलडीए द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए सड़क के दोनों ओर काफी दूर तक मिट्टी की खुदाई की गई है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे कई स्थानों पर ये गड्ढे तालाबनुमा दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें कुछ स्थानों पर गड्ढा काफी गहरा है। बताया गया कि सोमवार को आदर्श अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय आदर्श अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल की तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर से किशोर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आदर्श को पानी से बाहर निकाला । इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल भेजा गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया। परिजनों ने बताया छात्र आदर्श तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में छोटा भाई नीतीश (13) और बहन माही (10) हैं। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाना नंद कुमार के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिश्तेदार, ग्रामीण और परिचित परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आये।

इनसेट…………………………………………..

दोस्त नही उतरे पानी मे

आदर्श को पानी में डूबता देख उसके दोस्त विवेक आर्यन सुमित और अरुण पानी में नहाने के लिए नहीं उतरे शोर मचाने पर पास पड़ोस से रास्ते से गुजर रहे गांव के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन कोई सफलता हाथ ना लगी घंटे मस्कट के बाद जब ग्रामीणों ने उन्हें निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि एलडीए की लापरवाही से किशोर की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए की गई खुदाई के बाद खुले पड़े गहरे गड्ढों को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर काफी दूरी तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर गया है। ऐसे में ये गड्ढे छोटे बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। यदि गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद बच्चों को वहां जाने से रोका जा सकता था

इनसेट…………………………………………………………………..

गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए….

ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क के आसपास बने सभी गहरे गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए और जहां पानी भरा है, वहां विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि आदर्श की मौत एक चेतावनी है। यदि समय रहते खुले और पानी से भरे गड्ढों की सुरक्षा नहीं की गई तो भविष्य में भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल आदर्श की मौत से रकीबाबाद, बखारी, भवानी खेड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक होनहार किशोर की दर्दनाक मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं और नागपंचमी के दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके की खुशियों को गम में बदल दिया।

शैलेंद्र सिंह चौहान की रिर्पोट…..

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *