Jd news Vision….
लखनऊ: : मोहनलालगंज हुलास खेड़ा गांव में पैतृक सम्पत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है, जिसके सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दिए गए विवरण के अनुसार, हुलास खेड़ा निवासी चक्रधर साहू और मिथिलेश पत्नी स्वर्गीय बैकुंठ नाथ के बीच पैतृक सम्पत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पूर्व में हुए विवाद के मामले में मुकदमा बीएनएस की धाराओं में चक्रधर साहू समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, रविवार को दोबारा जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। मामले में प्रथम पक्ष के शिखर साहू पुत्र चक्रधर साहू और अनूप कुमार पुत्र राजेंद्र तथा द्वितीय पक्ष के अभय साहू पुत्र स्वर्गीय बैकुंठ साहू, सभी निवासी हुलास खेड़ा के खिलाफ बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है। वहीं, पुलिस ने लगाए गए अन्य आरोपों को निराधार और असत्य बताया है।
Jd News Vision