Breaking News

चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जेडी न्यूज़ विज़न..

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): :  थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार में अपने प्रेमिका को उसके घर अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

* आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू किया गया बरामद…

 

विवरण* – प्रकरण के प्रार्थीया के द्वारा दिनांक 16.05.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रहने वाले भरत वर्मा से जान पहचान होने के कारण प्रेम संबंध हो गया था। वर्ष 2025 में भरत वर्मा का विवाह होने के बाद से बातचीत बंद हो गया था। उसके बाद से भरत वर्मा द्वारा जब भी गांव में कहीं मुलाकात होता था तो गाली गलौच करता था। आज दिनांक को जब प्रार्थीया अपने घर में थी उसी समय आरोपी भरत वर्मा घर अंदर घुसकर प्रार्थीया को जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली में मारा जिससे प्रार्थीया द्वारा चिल्लाने पर उनके ससुर आने पर आरोपी घर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से एक नाग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *