जेडी न्यूज़ विज़न….
लखनऊ ,4 जून : : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन NHRIPO के माननीय नेशनल चेयरमैन श्री एस के मोदनवाल जी का संगठनात्मक कार्या एवं संगठन विस्तार को लेकर यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर में दौरा हुआ इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जिलों में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम /बैठकों का आयोजन किया गया श्री मोदनवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए मानवाधिकार संरक्षण जनहित कार्यों और समाजिक जागरूकता के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया।
सर्वप्रथम नेशनल चेयरमैन एस के मोदनवाल जी का लखनऊ से प्रातः 8 बजे संगम के पावन नगरी प्रयागराज में आगमन पर राष्ट्रीय और जनपद के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात ( द चिल्ड्रन वैली इंटरनेशनल स्कूल ) बाई का बाग में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों संग बैठक संपन्न हुआ जिसके बाद जनपद वाराणसी में होटल संकल्प में प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों संग बैठक किया तत्पश्चात सारनाथ क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय कैंप कार्यालय का उद्घाटन श्री मोदनवाल ने अपने करकमलों द्वारा संपन्न किया श्री मोदनवाल ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि क्षेत्र में यह कैंप कार्यालय आपकी जन समस्याओं के समाधान और मानवाधिकारों के हनन की रोकथाम हेतु कार्य करेगा। पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सहायता व त्वरित गति से न्याय प्राप्ति के लिए कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिसके बाद जनपद गाजीपुर आगमन पर श्री मोदनवाल ने माता काली जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की तत्पश्चात पदाधिकारियों द्वारा आयोजित मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम बैठकों एवं जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रमों में भाग लिया।
Jd News Vision