Jdnews Vision…..
बिलासपुर (छ.ग.) : : मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
दो पुराने निगरानी बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, तीनों भेजे गए जेल….
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर तोरवा पुलिस की सतत कार्रवाई….
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद गोड
पिता – सुखीराम गोड
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
जप्त मशरूका
* हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-P-8046
* अनुमानित कीमत – ₹20,000/-
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत गिरफ्तार
1. शंकर गंगोत्री उर्फ दीपु
पिता – लक्ष्मीनारायण गंगोत्री
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – देवरीखुर्द, थाना तोरवा, बिलासपुर
2. निलेश सोनकर
पिता – लक्ष्मीनारायण सोनकर
उम्र – 24 वर्ष
निवासी – देवरीखुर्द, थाना तोरवा, बिलासपुर
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थी हर्ष कुमार वाधवानी, निवासी तोरवा, बिलासपुर द्वारा थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.07.2026 की रात्रि में उसके घर के बाहर खड़ी हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-P-8046 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।
सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई। तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपी विनोद गोड को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुराने निगरानी बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुराने निगरानी एवं आदतन अपराधियों की लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है।
इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि शंकर गंगोत्री उर्फ दीपु एवं निलेश सोनकर, जो दोनों पुराने निगरानी बदमाश एवं आदतन चोरी के आरोपी हैं, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
Jd News Vision