Breaking News

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर रैली आयोजित…

जेडी न्यूज विजन…..

लखनऊ : :  विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित एक जागरूकता रैली में दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा नगर स्थित आशाज्योति विशेष स्कूल एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किया गया था। इसमें शामिल लोगों ने आम लोगों को विश्व ऑटिज्म के लिए जागरूक किया।

बता दें कि विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दिवस है (जो प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है ) जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को ऑटिज़्म के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने, ऑटिस्टिक व्यक्तियों की स्वीकृति, सराहना और समावेशन को बढ़ावा देने और ऐसे व्यक्तियों के स्थानीय और वैश्विक योगदान को मान्यता देने के लिए उपाय करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह तिथि विश्व ऑटिज़्म जागरूकता माह की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए चुनी गई थी, जो एक समान उद्देश्य को पूरा करता है।

इस रैली में स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ उनके अध्यापक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *