Breaking News

लखनऊ : : पेट्रोल पंपों पर वाहन को 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा डीजल … आम उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी आपूर्ति …

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : :  पेट्रोल पंपों पर किसी वाहन को एक दिन में एक बार में दो सौ लीटर डीजल से अधिक नहीं मिलेगा। तेल कंपनियों ने राजधानी के सभी डीलर्स को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स रिटेल पंपों से डीजल की बिक्री नहीं करें।

इसके पीछे तेल कंपनियों का उद्धेश्य कॉमर्शियल वाहनों को एक साथ बड़ी मात्रा में डीजल बिक्री से रोकना है ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इस आदेश का आम उपभोक्ताओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

रिटेल पंपों पर डीजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों के निर्देश

ईरान युद्ध के बाद जब से तेल का संकट गहराया है तब से तेल कंपनियों की प्राथमिकता आम उपभोक्ताओं को डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बनाए रखने की है। इसके लिए तेल कंपनियां समय-समय पर अपने रिटेल डीलरों को इस तरह डीजल-पेट्रोल में कटौती के निर्देश देती रहती हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से कभी कंपनियों ने सामने आकर इस संबंध में बयान नहीं दिया।

कॉमर्शियल वाहनों पर लगाम

शुक्रवार को राजधानी के पंप डीलरों को कपंनियों की तरफ से कहा गया है कि एक दिन में एक वाहन को 200 लीटर डीजल से अधिक नहीं दिया जाएगा। फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल पंपों के बजाए बल्क आउटलेट से लेने को कहा गया है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाएगा और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

आम उपभोक्ता पर नहीं पडे़गा कोई असर

लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तेल कंपनियों ने डीलरों को एक वाहन को एक दिन में दोे सौ लीटर डीजल से अधिक नहीं देने के निर्देश दिए हैं।पहले यह सीमा तीन सौ लीटर थी जिसे और कम किया गया है। तेल कंपनियों का यह आदेश फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स के लिए है इसका आम उपभोक्ताओं पर असर नहीं पड़ेगा। कंपनियों के निर्देशों का सभी डीलरों से पालन करने के लिए कहा गया है।

G F….

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *