Breaking News

गाजियाबाद, लखनऊ समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ..60 की स्‍पीड से हवा चलने के आसार….

जेडी न्यूज विजन…

लखनऊ:  : उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का अजब हाल है। पिछले दो दिनों से लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज समेत अनेक जगहों पर सुबह तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

हालांकि दोपहर होते ही तेज धूप ने घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद समेत 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

तापमान में 2 से 4 डिग्री तक आएगी गिरावट…

लखनऊ, कानपुर, अयोध्‍या, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश और बादल गरज सकते हैं। दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। कानपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा चलने की आशंका…

दिल्‍ली की सीमा से लगे पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्‍से में तेज हवा चलने की आशंका है। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा तक का इलाका शामिल है। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज गरज चमक के साथ तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस बीच दक्षिण पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 22 जून के बीच मॉनसून पूर्वी यूपी में एंट्री कर सकता है। 25 जून तक मध्‍य यूपी में मॉनसून दस्‍तक दे सकता है। इसी तरह 25 से 30 जून के बीच पश्चिमी यूपी में मॉनसून की आमद हो जाएगी।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *