जेडी न्यूज विजन …
प्रयागराज: : यू पी बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अब पूरे साल पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को लेकर हर बार की तरह परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में सत्र 2026-27 का पूरा एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
इस कैलेंडर में बताया गया कि कब प्री बोर्ड परीक्षा और बोर्ड एग्जाम कब होंगे. इस कैलेंडर जारी होने के बाद छात्रों के पास पर्याप्त समय होगा, अपने लिए एक अच्छा टाइम टेबल बनाने का जिसके अनुसार छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
जारी कैलेंडर के अनुसार नए सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है स्कूलों को निर्देश दिया गया है.कि पढ़ाई जारी शेड्यूल के अनुसार कराई जाए ताकि छात्रों पर आखिरी समय में ज्यादा दबाव न रहे।
जुलाई में शुरू होंगे यूनिट टेस्ट
यूपी बोर्ड छात्रों की तैयारी को लगातार जांचने के लिए चार चरणों में यूनिट टेस्ट लिये जायेंगे. पहला यूनिट टेस्ट जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. इसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे.दूसरा यूनिट टेस्ट अगस्त के लास्ट सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. जिसमें लिखित प्रश्न शामिल होंगे. इसके बाद नवंबर और दिसंबर में यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्र अपनी तैयारी को समय पर बेहतर बना सके।
अर्धवार्षिक परीक्षा कब होगी ?
जारी कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2026 के चौथे सप्ताह में अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी. इसके बाद अक्टूबर के दूसरे तीसरे सप्ताह में अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं के अंक नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे. जिससे छात्रों और स्कूलों की पढ़ाई की स्थिति को समझने में आसानी होगी।
कब तक किया जाएगा सिलेबस पूरा
यूपी बोर्ड ने जारी शेड्यूल में सिलेबस पूरा करने के लिए भी समय सीमा लागू की गयी है. है. 10वीं और 12वीं का पूरा कोर्स 10 जनवरी 2027 तक खत्म करना होगा. वही कक्षा 9 और 11 के लिए 25 जनवरी 2027 की समय सीमा तय की गई है. बोर्ड का मकसद है कि परीक्षा से पहले छात्रों को रिवीजन के लिए पर्याप्त समय दिया जाये।
जनवरी में आयोजित किए जाएंगे प्री बोर्ड एग्जाम
12वीं के प्री बोर्ड प्रैक्टिकल 11 जनवरी 2027 से शुरू होंगे. वही कक्षा 10 और 12 वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं 18 जनवरी से आयोजित की जाएगी।
कब आयोजित होगी बोर्ड परीक्षाएं
9वीं और 11वीं की सालाना परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी की बीच आयोजित की जाएगी. वहीं बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होगी. इसके बाद मुख्य बोर्ड परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी की जांच और रिजल्ट तैयार करने का काम मार्च में किया जायेगा
Jd News Vision