Jdnews Vision….
सुरेन्द्र कुमार वर्मा
लखनऊ: : भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 18/9/2026 को वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से मिलकर जनपद बाराबंकी के वन विभाग में फैले भ्रष्टाचार और पूर्व में किए गए धरने में दिए गए ज्ञापन में कार्रवाई हेतु किए गए आश्वासन में वादा खिलाफी एवं जनपद बाराबंकी में वन विभाग में पिछले 5 सालों में हुए वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर कठोर एवं दंडनात्मक करवाई कराए जाने हेतू भेंट कर जनपद के वन विभाग की समस्या से अवगत कराया
वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए गए कुकृत्य से भी अवगत कराया..
माननीय मंत्री जी ने बहुत ही गंभीरता एवं विनम्रता से सारी समस्याओं को सुना और जाँच कराकर दोषियों पर बहुत कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया
Jd News Vision