Breaking News

फरियादियों की फरियाद को दर किनार कर आराम फरमाते नजर आए एस डी ओ पंचायत

जेडी न्यूज विजन…

सुरेन्द्र कुमार वर्मा

अमेठी : :  जिले के शाहगढ़ ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत मनोज चौधरी की कार्यशैली को लेकर विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह कथित तौर पर कार्यालय के समय के दौरान अपनी कुर्सी पर पैर रखकर आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जिस समय वह इस स्थिति में थे उस दौरान अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आए कई फरियादी कार्यालय में परेशान होकर इंतजार करते रहे।
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि वे कार्यालय के समय में पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याओं को सुनें और उनका समय पर निस्तारण करें। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं मामले पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी प्राप्त हो गई है। उन्होंने संबंधित मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *