Breaking News

व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने की आवश्यक बैठक….

जेडी न्यूज विजन….

तुलसीपुर -बलरामपुर : :  ई कॉमर्स कम्पनियो के आगे बेदम हो रहे खुदरा व्यापार,जाम व मुख्य बाजार में खराब यातायात व्यवस्था व प्रशासनिक उपेक्षा से आहत उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि की अध्यक्षता में उदय टावर स्तिथ कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक कर चिंता व्यक्त की गई।
महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग पर लावारिस पशुओं की आए दिन हो रही आपसी लड़ाई के कारण ग्राहकों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार नगर पंचायत को पत्र देने पर भी कार्यवाही नहीं की गई,ई कामर्स कम्पनियों के कारण अस्तित्व के संकट से गुजर रहे खुदरा करोबार को पटरी पर लाए जाने के लिए इन कम्पनियों पर अंकुश लगाया जाए।प्रदेश सरकार द्वारा 2023 से घोषित 29 जून को भामाशाह जयंती पर व्यापारी दिवस को केंद्र सरकार द्वारा भी राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा किए जाने की मांग की गई।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि नई बाज़ार रेलवे गेट बंद होने पर दोनों ओर भारी जाम लग जाता है और कुछ अपने वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं जिसके चलते जाम हटने में काफी समय लगता है उन्होंने मांग की पूर्व के वर्षों की भांति रेलवे गेट पर दिन के समय पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।संरक्षक अमिताभ चक्रवर्ती,कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,प्रदीप गुप्ता,महेश गोयल,निज़ामुद्दीन सभासद,रिज़वान बबलू,राम गोपाल गुप्त, सुनील सोनी,ओम प्रकाश अग्रहरि,हरी सिंह,जय सिंह मौजूद रहे।

About admin

Check Also

शोभायात्रा में झूम रही थी महिला..अचानक जनरेटर में फंसे बाल; सिर की खाल तक उखड़ी…हालत गंभीर….

Jdnews Vision…. उन्नाव  : : यहाँ पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *