Breaking News

पत्नी ने दर्ज कराया पति समेत ससुराली जनों में दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ना की एफआईआर…

Jdnews Vision….

ससुराली जनों व पति पर खाते से रुपये निकलवाने का आरोप…

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी थाने में विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और बैंक खाते से पैसे चुराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता निशा शुक्ला ने बताया कि 28 नवंबर 2022 को उनका विवाह प्रफुल्ल द्विवेदी उर्फ लकी दुबे निवासी बंगला बाजार लखनऊ से हुआ था। विवाह से पहले ही ससुराल पक्ष ने 15 लाख रुपये की मांग की थी। विवाह के बाद उन्हें किराए के मकान में रहने को मजबूर किया गया और पूरे दिन काम कराने के बाद रात को दूसरे मकान में भेज दिया जाता था।

पीड़िता ने बताया की उसके पिता द्वारा उपहार स्वरुप दिये गये जेवर भी उससे ले लिए गए, तथा गर्भावस्था में भी उसे धक्के मारकर पीटा गया और दिसंबर 2023 में घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2025 में उन्होंने पाया कि पति ने उनकी जानकारी के बिना मोबाइल पर गूगल पे डाउनलोड कर उनके स्टेट बैंक खाते से करीब 2.12 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। ट्रांसफर के मैसेज भी डिलीट कर दिए गए। 25 नवंबर 2025 को जब मै सामान लेने गई तो पति, जेठ और सास ने गालियां दीं, बच्चों के सामने मारा और घर से धक्का देकर निकाल दिया। तथा मेरे पति द्वारा लगातार धमकी दी जा रही हैं कि अपनी कमाई का मुझे आधा वेतन न दिया तो तलाक देकर दूसरी शादी कर लूंगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराली जनों के कहने पर उसमें पति ने खाते से 38 लाख रुपये से अधिक की रकम निकलवा ली।

थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट…

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *