Breaking News

सुकून की तलाश……

JD NEWS VISION

सुकून की तलाश
(फर्स्ट एडिटर)

​अंदाज़-ए-बयां है, पर चैन-ए-सुख़न कहाँ?
बाहर तपन है ऐसी, कि ख़्वाब जल रहे,
उमड़ रहे हैं विचार, पैर पटककर चल रहे।
​कुछ हाँफ रहे, लगता है सांस टूटेगी अभी,
क्या आँखों का पानी पिलाया है तुमने?
थपकी देकर, क्या सहलाया है तुमने?
​सूर्य के प्रचंड तेज़ से, खंड-खंड हैं विचार,
इन्हें जोड़कर ‘शब्दों का महल’ खड़ा करना—
जैसे भरी धूप में, सूखे कुएं से जल भरना।
​बरबस ही मुझको अब चलना पड़ता है,
न भीतर सुकून, न बाहर कहीं चैन है,
ढूंढते फिरते उसे, ये दिन-रात जागते नैन हैं।

– मदन वर्मा माणिक
इंदौर, मध्यप्रदेश

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *