Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसआर शिक्षण संस्थान में हुआ योगाभ्यास – विद्यार्थियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

जेडी न्यूज विजन…..

सन्तोष कुमार गुप्ता…

गजपुर बाजार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, एसआर पीजी कालेज एवं एसआर शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान गजपुर-बांसपार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

संस्थान के उप प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोगी रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है।
प्रशासक निखिल सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। ् प्रधानाचार्य रवि मिश्रा, सूरज दुबे, कुंदन चौधरी, रागिनी गौड़ सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *