JD NEWS VISION….
आज का मौसम 21 जून 2026: देश के जिन राज्यों में गर्मी का सितम जारी है, जल्द ही उनमें से ज्यादातर को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित पूरे 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
लेकिन इस बीच एक चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश के साथ-साथ इन राज्यों में आंधी और तूफान की आशंका भी जताई जा रही है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसलिए सतर्क रहें, क्योंकि तूफानी हवाओं की गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। मौसम के अंदर ये पूरा बदलाव अगले 15 घंटे के अंदर हो सकता है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में आज और अगले कुछ दिनों का मौसम कैसा रहे वाला है।
इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- हरियाणा
- जम्मू-कश्मीर
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
- केरल
- असम
- ओडिशा
- आंध्र प्रदेश
- कर्नाटक
- तेलंगाना
- मेघालय
- सिक्किम
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली-NCR (21 से 25 जून): दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। आज यानी 21 जून को एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 70-80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 22 से 25 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 23 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, 24 जून को 38 डिग्री और 25 जून को भी 38 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- UP (21 जून): प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। लेकिन, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बिजनौर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, एटा, अलीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार (21 जून): राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। लेकिन, भोजपुर, सिवान, बक्सर, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज में 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान भारी बारिश की भी चेतावनी है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान (21 जून): राजधानी जयपुर में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अलवर, सीकर, चुरू, झुझनू, श्रीगंगानगर, चित्तोड़गढ़, भीलवाड़ा, नागौर और अजमेर में बारिश को लेकर अलर्ट है। यहां 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- MP (21 जून): राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, नर्मादपुरम, विदिशा, खरगोन, छतरपुर, बालाघाट, मंडला, नीमट, मंदसौर, शिवपुरी, आगर मालवा, राजगढ़ और शाजापुर में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड (21 जून): राज्य की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेकिन, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आंधी-तूफान के बीच हवाओं कीर रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है
आपके शहर में आज कितना Temperature
| शहर | अधिकतम तापमान (21 जून) | न्यूनतम तापमान (21 जून) |
| दिल्ली | 39°C | 29°C |
| मुंबई | 33°C | 28°C |
| चेन्नई | 34°C | 29°C |
| कोलकाता | 35°C | 28°C |
| लखनऊ | 41°C | 31°C |
| पटना | 39°C | 29°C |
| रांची | 33°C | 25°C |
| भोपाल | 34°C | 27°C |
| जयपुर | 37°C | 26°C |
| शिमला | 28°C | 19°C |
| नैनीताल | 29°C | 21°C |
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल (21 से 24 जून): हिमाचल के टॉप टूरिस्ट प्लेस यानी मनाली में आज यानी की 21 जून को बारिश का अलर्ट है। दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, राजधानी शिमला, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
- तमिलनाडु (21 जून): तमिलनाडु के 5 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। आज यानी 21 जून को नीलगिरि, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी और कृष्णागिरि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजधानी चेन्नई के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।23
दैनिक मौसम परिचर्चा (20.06.2026)
23 जून, 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं।
असम में आज कैसा रहेगा मौसम
- असम (21 से 23 जून): IMD ने राजधानी गुवाहाटी और आसपास के जिलों में अगले 2-3 दिन आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिजली कड़कने की भी संभावना है। मौसम का मिजाज खासतौर पर असम के पश्चिमी हिस्से में ज्यादा बिगड़ सकता है। इस दौरान बहुत तेज स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
- G F….
Jd News Vision