Jdnewsvision….
(Raghawendra Mishra )
…Managing Editor ….
विशाखापत्तनम, 27 जून : : विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक जनरल बॉडी मीटिंग 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य विशाखापत्तनम में निवास कर रहे बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के मूल निवासियों को एक मंच पर संगठित करना तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करना है।
एसोसिएशन के अनुसार, शहर में लंबे समय से निवास करने के बावजूद नियमित भजन-कीर्तन तथा छठ महापर्व के आयोजन के लिए स्थायी स्थान का अभाव बना हुआ है। साथ ही, प्रत्येक वर्ष आर.के. बीच पर छठ पूजा आयोजित करने के लिए प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए बैठक में एक ऐसे मंदिर के निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी, जिसमें स्थायी छठ पूजा घाट की भी व्यवस्था हो। इससे भविष्य में नियमित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विशाखा हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन ने विशाखापत्तनम में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के सभी मूल निवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने मित्रों सहित बैठक में शामिल होकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन में सभी सदस्यों के समान अधिकार एवं समान जिम्मेदारियाँ हैं।
Jd News Vision