Breaking News

संघ से जुड़ा हर व्यक्ति राष्ट्र के लिए समर्पित ….

जेडी न्यूज विजन …

लखनऊ :  :राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अर्जुन नगर के सभी स्वयंसेवक कार्यकर्ताओ द्वारा महाराजा वीर छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक ‘हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव’ के पावन उपलक्ष्य में एक उत्सव में सम्मिलित हुए। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उमेन्द्र पाल (सह विभाग कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख) ने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक समरसता, हिन्दू एकता, संगठन की आवश्यकता तथा राष्ट्रनिर्माण में प्रत्येक स्वयंसेवक की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा संघ से जुड़ा हर व्यक्ति राष्ट्र के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर संचालक अशोक जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयंसेवक बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह रतन , डॉ. अरविंद तथा सेवा भारती के रुद्र जी नगर समरसता प्रमुख,दक्षिण भाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा विजय नारायण आदि लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *