जेडी न्यूज विजन….
लखनऊ: : गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सराय करोरा गांव में शनिवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आम्रपाली उर्फ अंजुमन (16) पुत्री स्वर्गीय बृजेश कुमार गौतम निवासी सुभाष नगर, सीतापुर के रूप में हुई है। वह सराय करोरा में किराए के मकान में रहने वाली अपनी बुआ लक्ष्मी देवी के साथ रह रही थी।
पुलिस ने बताया गया कि आम्रपाली शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे से घर से लापता थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह रात करीब 1 बजे घर से निकलकर तालाब की ओर जाती हुई दिखाई दे रही थी। शनिवार सुबह उसका शव वही क तालाब के किनारे पानी में उतराता मिला।
Jd News Vision