Breaking News

गोंडा- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपी एसएसएस सी परीक्षा में तहसील मनकापुर के उमेश का चयन…

जेडी न्यूज विजन…

(जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय)

मनकापुर गोंडा- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपी एसएसएस सी परीक्षा में तहसील मनकापुर अंतर्गत झिलाही बाजार निवासी उमेश गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता ने परीक्षा उत्तीर्ण कर कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर स्थान बनाया है। उमेश ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा से बीएससी एग्रीकल्चर एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से एमएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उमेश के चयन होने पर उनके माता-पिता एवं शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उमेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है। उनके चयन होने से आर के नारद, राजकुमार गुप्ता, लवकुश गुप्ता, महेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुमित गुप्ता, रमेश, पूजा मनमोहिनी, शिवा प्रियदर्शनी, दिव्या दिव्यदर्शनी, अमरदीप, राजदीप आदि ने खुशी का इजहार किया है।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *