तिलहर में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया….

जेडी न्यूज़ विज़न….

उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज), जनपद शाहजहाँपुर के तत्वावधान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, तिलहर में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार सागर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल द्वारा समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों एवं नियमित अभ्यास के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु योग को दैनिक जीवन में अपनाने एवं अधिकाधिक जनसामान्य को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजवीर वर्मा, मुख्य सेविका श्रीमती निहारिका भाटिया, कनिष्ठ सहायक श्रीमती खदीजा रुखसार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुश्री अर्चना भारती एवं सहयोग सहायक श नामित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

शिविर का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत योग को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *