Breaking News

एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य आयोजन 30 जून को

जेडी न्यूज विजन…..

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे प्रतिमा का अनावरण…

एत्मादपुर/आगरा : : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती 30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि इस जयंती समारोह में देश भर के पाल-बघेल-धनगर समाज के सांसद, विधायक व सामाजिक हस्तियाँ जुटेंगी।

दिग्गज हस्तियों की होगी गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन समिति के अनुसार, जयंती समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। लोकमाता की भव्य प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया जाएगा। महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने बताया कि जर्मन हैंगर तकनीक से विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें पंखों और बड़े वॉटर कूलर्स की व्यवस्था की गई है ताकि जनसमूह को गर्मी से राहत मिल सके। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने का लक्ष्य रखा गया है। पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
निजी प्रयासों से संपन्न होगा आयोजन
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक है, राजनीतिक नहीं। उन्होंने कहा, “इसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पूरी व्यवस्था व्यक्तिगत प्रयासों से की गई है, इसमें शासन-सत्ता का कोई सहयोग नहीं लिया गया है।”

जनसंपर्क का महाअभियान
केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वयं एत्मादपुर, टूंडला, जलेसर विधानसभा क्षेत्रों सहित आगरा और फिरोजाबाद जिले के 125 से अधिक गांवों का सघन दौरा किया है और लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा 28 जून को तय की जाएगी।

कैप्शन। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जंयती व प्रतिमा के अनावरण को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केन्द्रीय मंत्री सांसद एसपी सिंह बघेल ।

ई-रजिस्ट्री और निजीकरण के खिलाफ 10वें दिन निकाली विशाल बाइक रैली

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एत्मादपुर (आगरा): एत्मादपुर तहसील में ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया और तहसील सेवाओं के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार 10वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अधिवक्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के बैनर तले निकाली गई विशाल बाइक रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। दोपहर में तहसील परिसर से शुरू हुई यह बाइक रैली खंदौली रोड, मुख्य बाजार और अन्य प्रमुख मार्गों तक पहुंची। अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री और फ्रंट ऑफिस प्रणाली को आम जनता और कानूनी पेशेवरों के लिए हानिकारक बताया। प्रदर्शन के दौरान “वकील एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा । रैली के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल और महासचिव स्वप्निल कुमार एवं महासचिव केपी सिंह सिकरवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार चर्चिता गौतम से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि इन ‘जनविरोधी नीतियों’ को तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया गया, तो वे तहसील में तालाबंदी करने और आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान आंदोलन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, महासचिव स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, के. पी. सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, रविंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार यादव, मिश्रीलाल बघेल एडवोकेट, अजय कुमार पुष्कर, घमंडी लाल बघेल, जेपी त्यागी एडवोकेट, रमेश चंद बघेल, विपिन कुमार बघेल, संजय कुमार बघेल एडवोकेट, सीटू बघेल, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सोनवीर सिंह सिकरवार, केपी सिंह सुमन, वरुण कुलश्रेष्ठ, सचिन गुप्ता (बैनामा लेखक), परवेज अहमद (बैनामा लेखक)हरिओम धनगर, मनीष कुलश्रेष्ठ, राहुल कुलश्रेष्ठ, श्याम सुन्दर दीक्षित, दिलीप सोलंकी, संजय बघेल, सहित संपूर्ण समस्या समाधान संगठन किसान’ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, माधवेंद्र नाथ सिंह (माधव भैया) ने कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *