Breaking News

नशीली टेबलेट की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे नशे के व्यापारी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार ….

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर : : नशीली टेबलेट की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे नशे के व्यापारी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार ….
नशीली टेबलेट के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…

नवीन कुमार बैसवाड़े पिता कमलेश कुमार बैसवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी उसराभाठा नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
दिनांक 11.06.2026 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भैरवबाबा मंदिर के पुष्प वाटिका के पास लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है, और अपने पास नशीली टबलेट नाईट्रा रखा हुआ है जिसे बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है, कि सूचना पर वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्यवाही करने पुलिस टीम भैरवबाबा मंदिर के पास रवाना होकर रेड कार्यवाही कर नशीली दवाई (टेबलेट) की बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े निवासी उसराभाठा नेवसा के कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

करंट दिया, छाती पर डंडे मारे, लड़कियों के कपड़े तक फाड़े’…

Jdnews Vision…. …अखिलेश की पत्नी डिंपल ने दिल्ली पुलिस की खोली पोल…  नई दिल्ली : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *