Breaking News

*चोरी में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के 45,810 रुपये बरामद

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता…
कौड़ीराम: : बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में हुई चोरी के मामले में चौकी प्रभारी कौड़ीराम इन्द्रसेन सिंह व पुलिस टीम द्वारा थाना बांसगांव पर पंजीकृत मु.अ.सं. 260/2026 धारा 305(A) भा.न्या.सं. से संबंधित अभियुक्तगण अरुण कुमार पुत्र रामरेखा व राजन पुत्र स्व. पन्नेलाल निवासीगण जरलही कौड़ीराम थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को चोरी के 45,810 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून से 7 जून 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर का ताला तोड़कर 59,800 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी कौड़ीराम उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *