Breaking News

हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथों को किया रवाना, 30 जून के कार्यक्रम का देंगे संदेश…

जेडी न्यूज विजन…..

आगरा : : एत्मादपुर : पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने एत्मादपुर में दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर 30 जून को मॉडल स्कूल, एत्मादपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज सेवा, सुशासन और जनकल्याण का आदर्श रहा है। उनकी 301वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार रथों के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर दिगंबर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, राज दीपक गुप्ता, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, सीटू चौहान, ब्रजमोहन धनगर, हरीओम बघेल, स्वदेश बघेल आदि उपस्थित रहे। प्रचार रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। समारोह में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्रतिमा का अनावरण भी किया जाए।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *