जलेसर में 670 बोरी यूरिया बरामद होने के मामले में जांच की मांग…..

जेडी न्यूज विजन..

सुरेन्द्र कुमार वर्मा

अनियमितताओं पर व्यापक अभियान चलाया जाना चहिए: भानु प्रताप सिंह…

एटा  : : जनपद के जलेसर में एक औद्योगिक इकाई पर प्रशासन की छापेमारी में 670 बोरी यूरिया बरामद होने के बाद भारतीय किसान यूनियन भानू ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में खाद की कथित जमाखोरी और अनियमितताओं पर व्यापक अभियान चलाया जाना चाहिए। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि एक ओर किसान डीएपी और यूरिया की एक-एक बोरी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी मात्रा में जमा खोरी में खाद मिलने की घटनाएं किसानों के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि यदि जलेसर में 670 बोरी यूरिया बरामद हो सकती है तो पूरे प्रदेश में भी ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच कराई जाए कि इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया वहां कैसे पहुंची और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना समय की आवश्यकता है। भाकियू भानु का कहना है कि किसान खेती के मौसम में खाद की उपलब्धता को लेकर लगातार परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि खाद का अवैध भंडारण या दुरुपयोग होता है तो इसका सीधा असर किसानों और कृषि उत्पादन पर पड़ता है। संगठन ने पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर खाद के भंडारण और वितरण की जांच कराने की मांग की है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर एसडीएम पीयूष रावत ने छापेमारी कर 670 बोरी यूरिया बरामद की थी। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस बीच भाकियू भानु ने कहा है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए और यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या मिलीभगत सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *