जेडी न्यूज विजन….
कौड़ीराम: : बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के पाण्डेयार बूथ पर रविवार को बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के मन की बात के 135वें एपिसोड में देश की रक्षा और विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन, सामाजिक सुरक्षा की अनूठी पहल और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष हियुवा नरेंद्र ध्वज सिंह व जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से देश के विकास, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मोती प्रसाद, श्रवण यादव, मानवेंद्र सिंह, नीलेंद्र सिंह, राजेश पटेल, गोलू राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jd News Vision