जेडी न्यूज विजन….
विशाखापत्तनम, 28 जून : : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती के अवसर पर रविवार को विशाखापत्तनम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शहर में स्थापित स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके देश के आर्थिक सुधारों, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

इसके उपरांत विशाखापत्तनम के दासपल्ला होटल में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्री जी. वी. एल. नरसिम्हा राव ने की।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव ने भारत को आर्थिक उदारीकरण की दिशा में नई पहचान दिलाई तथा अपने कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और दूरदर्शी सोच से देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन एवं कार्यों को याद किया।

Jd News Vision