जेडी न्यूज विजन…
बिलासपुर (छ.ग : : नशे की हालत का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं सोने की बाली चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चोरी गई संपत किया बरामद
दिनांक 27.06.2026 को प्रार्थी श्रवण कुमार, निवासी ग्राम ढेका, थाना तोरवा, ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुक्तिधाम के पास स्थित शराब भट्ठी के समीप शराब के नशे की हालत में था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ कुछ दूरी तक ले गए तथा उसकी नशे की अवस्था का लाभ उठाकर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं सोने की बाली चोरी कर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके आधार पर उनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं सोने की बाली बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
थाना तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी है।
Jd News Vision