Breaking News

स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक से टकराई रोडवेज बस….

Jdnews Vision…

लखनऊ: :  राजधानी के आलमबाग बस अड्डे से फतेहपुर के लिए रवाना हुई उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस मंगलवार सुबह मोहनलालगंज इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गई। यूपीएल फैक्ट्री के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर बस

आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और परिचालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस सुबह करीब 10:20 बजे 18 यात्रियों को लेकर आलमबाग से फतेहपुर के लिए निकली थी। जैसे ही बस मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित यूपीएल फैक्ट्री के समीप पहुंची, अचानक उसका स्टेयरिंग लॉक/फेल हो गया। चालक हरिओम (34) जब तक वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश करता, तब तक बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चालक हरिओम के अलावा परिचालक मुकेश कुमार (46), रायबरेली निवासी वासुदेव निर्मल (68), अतुल सिंह (28) और अशोक कुमार (35) शामिल हैं। डॉक्टरों ने चालक हरिओम और बुजुर्ग वासुदेव निर्मल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद पुलिस ने बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर उनकी मंजिल (फतेहपुर) के लिए रवाना किया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

About admin

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कला और रचनात्मकता की अहम भूमिका — कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा….

Jdnews Vision…. अरुण कुमार राव…… पिपरा चन्द्रभान : : विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्र निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *