जेडी न्यूज विजन…
सन्तोष कुमार गुप्ता…
गगहा थाना क्षेत्र के उँचेर गांव में अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठाना एक युवक को भारी पड़ गया। गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध कच्ची शराब की शिकायत आबकारी विभाग से करने पर दबंगों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की शह पर ही यह अवैध कारोबार चल रहा है, इसलिए शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उँचेर निवासी पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले गांव में बिक रही अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग को गुप्त शिकायत भेजी थी। इससे बौखलाए शराब माफिया और उनके समर्थकों ने अमित के घर पर धावा बोल दिया। विरोधियों ने घर में घुसकर अमित को बुरी तरह मारा-पीटा और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि इस जानलेवा हमले के तुरंत बाद उन्होंने गजपुर पुलिस चौकी और गगहा थाने में लिखित तहरीर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले की जाँच कर कारवाही की जाएगी।
Jd News Vision