Breaking News

टीईटी परीक्षा 2026 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज….

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता…

*पीएसी सभागार में प्रशासन व ऑब्जर्वर की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर दिए कड़े निर्देश…

गोरखपुर : : कल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 को सकुशल, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पीएसी सभागार में नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार एवं ऑब्जर्वर वी.पी. श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईपीएस/डीआईजी) की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, केंद्र प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी—पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। जनपद में कुल 72,020 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी की जा सके।

बैठक में नोडल अधिकारी गजेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ऑब्जर्वर वी.पी. श्रीवास्तव ने बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क और जवाबदेह रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश के समय सघन जांच और अन्य सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *