Breaking News

बारिश से माल, मलिहाबाद और नगराम की बिजली ठप

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : लेसा के समेसी उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से करीब 140 गांव की बत्ती गुल रही..

बिजली व्यवस्था में विकृति के चलते राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को हुई तेज बारिश और मौसम के बदले मिजाज के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

माल, मलिहाबाद और नगराम सहित कई इलाकों में तकनीकी खराबी और पेड़ों की टहनियां गिरने से घंटों बिजली गुल रही, जिससे उमस भरी चिपचिपी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समेसी उपकेंद्र का प्रभाव

नगराम के समेसी उपकेंद्र के तहत आने वाले नगराम, समेसी और मीरखनगर फीडर की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से हुए फॉल्ट के कारण करीब 140 गांव की बत्ती सुबह 11 बजे से लेकर शाम 04 बजे तक लगातार 05 घंटे गुल रही। उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार ने बताया कि लाइनों में आए फॉल्ट को ठीक करने और टहनियों की छंटाई के काम के कारण आपूर्ति रोकनी पड़ी थी, जिसे शाम चार बजे बहाल कर दिया गया। वहीं माल में मंगलवार से ही रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बिजली बार-बार आती-जाती रही। बुधवार को सुबह तीन घंटे और फिर दोपहर में एक से ढाई बजे तक बिजली गायब रहने से लोग बेहाल हो गए।

स्थानीय जनता की समस्याएं…

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बारिश के बाद बढ़ी उमस के बीच थोड़ी देर के लिए भी बिजली कटना बड़ी मुसीबत बन गया है। जूनियर इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि बारिश के कारण दिक्कतें आई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया। वहीं महानगर के फातिमा अस्पताल के आसपास सुबह दो घंटे बिजली ठप रही।

अन्य क्षेत्रों में परेशानी

रहीमाबाद व मलिहाबाद में भी बत्ती गुल

रहीमाबाद में बुधवार दोपहर बारिश के कारण लगभग दो दर्जन गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं मलिहाबाद में भी बारिश की वजह से तहसील और मानखेड़ा फीडर बंद हो गए। इससे मलिहाबाद कस्बे के चौधराना, सैय्यदवाडा, शीतलनटोला, समदा तालाब सहित चांदपुर फीडर से जुड़े करीब दर्जन भर गांवों की बिजली एक घंटे तक बाधित रही।

 

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *