Breaking News

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जेडी न्यूज विजन ….

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,385 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षणएवं 305 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। बलरामपुर।डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू भैया”, अध्यक्ष,आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम दुल्हापुर बल्लीपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 385 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही लगभग 305 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने,रक्त जांच तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांच की भी निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

साथ ही “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियाँ एवं पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। और भंडारे में बच्चों को भोजन कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ.जावेद अख्तर,प्रभारी चिकित्सा, अधिकारीप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोखईया,बलरामपुरडॉ.मोहसिन अली सिद्दीकी (मेडिकल ऑफिसर),डॉ.मोहित श्रीवास्तव (डेंटल सर्जन) तथा डॉ.सुजाता आर्या (मेडिकल ऑफिसर) सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर डॉ.जावेद अख्तर ने कहा,”जनसेवा ही सर्वोच्च सेवा है।” उन्होंने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना रहा।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *