Breaking News

भोले बाबा की नगरी में BLO ने किया ऐसी शर्मनाक हरकत, सुनकर हिल गए लोग…

जेडी न्यूज विजन….

…SIR फॉर्म से नाबालिग की फोटो निकालकर दोस्त को दिया, बनवाए अश्लील वीडियो. 4 अरेस्ट…

उज्जैन, (मध्य प्रदेश ) : :  जिले से SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान लिए गए दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की के फोटो से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने BLO सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस की कई टीमें लगी हैं. इस केस सरकार काम से जुड़े दस्तावेजों से जुड़े गलत उपयोग की पोल खोलकर रख दी है.

दरअसल, यह पूरा मामला उज्जैन जिले के पवासा थाना क्षेत्र का है. नाबालिग लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें लिखा गया था कि कुछ लोग उनकी बेटी और परिवार की इज्जत खराब करना चाहते हैं. ये लोग बेटी की फोटो के जरिए अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. मामले की गंभीरता को समझते हुए पवासा थाना पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि कुछ समय पहले पीड़ित परिवार से SIR के समय मिल्कीपुरा क्षेत्र की BLO फखरुनिशा उर्फ बेबी (40) ने फोटो लिए थे.

BLO ने शेयर की थी फोटो

पुलिस ने जब BLO से इस मामले को लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने ये लड़की का फोटो एहसान पटेल नाम के व्यक्ति को भेजा था. जब पुलिस ने दोनों से एक साथ पूछताछ की तो पूरे मामला परत-दर-परत खुलता चला गया. आगे की पुलिस जांच में सामने आया कि एहसान पटेल ने आबिद पटेल और मुजफ्फर पटेल के साथ मिलकर लड़की की फोटो को एडिट करवाकर अश्लील वीडियो बनाया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

चार आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने तुरंत मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा-79, और आईटी एक्ट की धारा 67A के तहत केस दर्ज कर BLO फखरुनिशा (48), आबिद पटेल (48), मुजफ्फर पटेल (43) और एहसान पटेल (60) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इस मामले में 48 वर्षीय यूसुफ पटेल फरार चल रहा है. पुलिस ने चारों लोगों को फोन भी जब्त कर लिए हैं, जिनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

पुलिस की पूछताछ में चार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है. फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिरकार आरोपियों ने लड़की की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल क्यों की?

About admin

Check Also

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *