Breaking News

वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी में मिले उचित प्रतिनिधित्व : केशरवानी…

Jd news vision….

तुलसीपुर, बलरामपुर: :  वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन मधुरिमा इन मैरेज लॉन, तुलसीपुर में माननीय नंदगोपाल नंदी के प्रतिनिधि एंव देवीपाटन मंडल प्रभारी नारायण केसरवानी की मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवीपाटन मंडल अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक शक्ति होने के बावजूद राजनीतिक रूप से अपेक्षित प्रतिनिधित्व से वंचित है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में वैश्य वर्ग सदियों से व्यापार, वाणिज्य और अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार रहा है। छोटे-बड़े उद्योग, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान है, किंतु आज़ाद भारत की राजनीति में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व न मिलने से समाज में असंतोष की भावना बढ़ रही है। उन्होंने समाज से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्य समाज एकजुट होकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक समाज को उसके योगदान के अनुरूप सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

मुख्य अतिथि उद्बोधन में नारायण केसरवानी ने सभी उपस्थित जनों से 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाने तथा प्रयागराज में आयोजित मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रूप चन्द्र गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल, अभय देव आर्य, प्रदीप गुप्ता, जय सिंह, सुनील सोनी, विवेक मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, संतोष जायसवाल,राधेश्याम चौरसिया, अमित मित्तल, राजेश गुप्ता, राम दयाल सोनी, प्रदीप सोनी, उदय अग्रहरि, कुंदन,रजनीश, कमल देव, उमाशंकर, सुग्रीव सोनी सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *