जेडी न्यूज विजन…
सन्तोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर: : नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा 21 जून को गोरखपुर से लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दस कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
यह ट्रेनें सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार अपरिहार्य कारणों से 21 एवं 22 जून को चलने वाली 05005 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 21 जून को चलने वाली 05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस, 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस तथा 21 एवं 22 जून को चलने वाली 05032 लखनऊ जं.- गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 05007 गोरखपुर-लखनऊ जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को गोरखपुर से सुबह 04ः05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद से 04ः56 बजे, बस्ती से 05ः22 बजे, बभनान से 05ः52 बजे, मनकापुर से 06ः22 बजे, गोण्डा से 06ः55 बजे, करनैलगंज से 07ः24 बजे बाराबंकी से 08ः38 बजे, बादशाहनगर से 09ः20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 10ः00 बजे पहुंचेगी।
- 05008 लखनऊ-गोरखपुर जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को लखनऊ जं. से शाम 0715 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर से 0750 बजे, बाराबंकी से 0828 बजे, करनैलगंज से 09:20 बजे, गोण्डा से 1012 बजे, मनकापुर से 1040 बजे, बभनान से 113ः12 बजे, बस्ती से 1142 बजे छूटकर खलीलाबाद से रात 12:08 बजे छूटकर गोरखपुर 01ः15 बजे पहुंचेगी।
- 05036 लखनऊ-गोरखपुर जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को लखनऊ जं. से सुबह 04ः40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर से 05ः10 बजे, बाराबंकी से 06ः05 बजे, करनैलगंज से 06ः54 बजे, गोण्डा से 07ः33 बजे, मनकापुर से 07ः59 बजे, बभनान से 08ः20 बजे, बस्ती से 08ः45 बजे, खलीलाबाद से 09ः10 बजे छूटकर गोरखपुर 10ः05 बजे पहुंचेगी।
- 05035 गोरखपुर-लखनऊ जं0 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 21 जून को गोरखपुर से शाम 0715 बजे प्रस्थान करेगी। खलीलाबाद से 07:57 बजे, बस्ती से 08:25 बजे, बभनान से 08:54 बजे, मनकापुर से 09:25 बजे, गोण्डा से 10:00 बजे, करनैलगंज से 10:31 बजे, बाराबंकी से 10:52 बजे, छूटकर अगले दिन बादशाहनगर से रात 12:32 बजे छूटकर लखनऊ जं 01ः10 बजे पहुंचेगी।
परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी 200 अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के 200 बसों की व्यवस्था की गई है। रोडवेज की बसों के साथ सिटी इलेक्ट्रिक बस में भी किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ताकि, महानगर में भी आवागमन के दौरान उन्हें अतिरिक्त किराया वहन न करना पड़े। किराये में छूट के लिए परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
Jd News Vision