Breaking News

पूर्व राज्यसभा सांसद जी.वी.एल. नरसिम्हा राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं…

Jd news Vision…

आर डी बाजपेई …

एडिटर…..

विशाखापत्तनम : : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद के जन्मदिवस पर बीएसपीएस जर्नलिस्ट यूनियन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि जी.वी.एल. नरसिम्हा राव एक दूरदर्शी, कर्मठ, ईमानदार और जनहित के लिए समर्पित नेता हैं। उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में विशेष रूप से काशी (वाराणसी) तथा विशाखापत्तनम के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया।

 

उन्होंने विशाखापत्तनम–रायपुर कॉरिडोर, आठ लेन सड़क परियोजना, विशाखापत्तनम–वाराणसी रेल सेवा, विशाखापत्तनम बंदरगाह के विकास, हवाई संपर्क के विस्तार, लॉजिस्टिक्स एवं अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने सहित अनेक विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए। इसके अलावा उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालयों के विकास, ईएसआईसी अस्पताल के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि जी.वी.एल. नरसिम्हा राव समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर एवं वंचित समुदायों के प्रति सदैव संवेदनशील रहे हैं। उत्तर भारतीय समाज के बीच भी उनकी विशेष लोकप्रियता है और वे सभी लोगों से आत्मीयता एवं सरलता से जुड़ने वाले जननेता हैं।

 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जी.वी.एल. नरसिम्हा राव को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *