Breaking News

आम जगह पर धारदार चाकू दिखाकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने वाले 02 आदतन बदमाशों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार….

Jdnews Vision….

बिलासपुर : :  आम जगह पर धारदार चाकू दिखाकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने वाले 02 आदतन बदमाशों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार….

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 17.06.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि ग्राम लखराम में अलग-अलग जगहों पर 02 व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को चाकु दिखाकर डरा धमका रहे हैं कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाशों को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम लखराम रवाना हुई थी, ग्राम लखराम में गायत्री चौक के चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे परमेश्वर केंवट ऊर्फ पेशू तथा बाजार चौक ग्राम लखराम के पास चाकू लेकर घुम रहे व लोगों को डरा रहे रूपेश साहू को घेराबंदी कर पकड़कर उक्त व्यक्तियों को धारदार चाकू के साथ थाना लाये व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, उपनिरी. विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरी. देवकी रावटे, मनोज एक्का, आर. धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : :  रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *