संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” : : वासद में संगम अभियान के अंतर्गत “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

*वासद, 5 जुलाई : : कल रविवार प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत *“संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन”* अभियान के अंतर्गत *“संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन”* कार्यक्रम का आयोजन वासद सेवाकेंद्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक *प्रतिज्ञा* के साथ हुआ। सभी ने हाथ उठाकर “सम्मानजनक जीवन” जीने का संकल्प लिया।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:*
1. *वडील श्री शिवदास भाई पटेल*
2. *श्री बाबुलाल पटेल* – सॉ मिल एवं टिम्बर बिजनेस
3. *श्री गजेन्द्र टांटोड़* – प्रमुख क्लासेस के हेड प्रोफेसर
4. *श्रीमती मीनाबेन* – महिला उन्नति ग्रुप की प्रमुख

*ब्रह्माकुमारी परिवार से:*
1. *BK दीपाबेन* – संचालिका, वासद सेंटर
2. *BK प्रीतिबेन* – सह-संचालिका, वासद सेंटर
3. *BK अक्षय भाई* – सह-संचालक, वासद सेंटर

इस अवसर पर *BK प्रीतिबेन* ने कहा कि संगम अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को गौरव और सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देना है। समाज में बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है।

 

*श्री गजेन्द्र टांटोड़* ने राजयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आध्यात्मिकता से ही जीवन में शांति और शक्ति आती है।

*श्रीमती मीनाबेन ने महिला सशक्तिकरण और सम्मानजनक जीवन पर अपने विचार रखे की नारी शक्ति ही नए जीवन का निर्माण करती है..

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा* पहनाकर सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में कुल 150 वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। BK दीपाबेन ने सर्व वरिष्ठों का सन्मान करने का प्रतिज्ञा कराइ अंत में
*BK अक्षयभाई* ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्पूर्ण वातावरण शांति, उमंग और उत्साह से भरपूर रहा। **

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *